जिन्हें तुम प्यार करते हो (Hindi)
R
0
Altın Yaprak
जिन्हें तुम प्यार करते हो उन्हें नाराज़ मत करना
न जाने वो तुम्हारी बात को किस रूप में लेंगे
ये मुमकिन है तुम्हारी बात उनके काम आ जाये
संभव यह भी है कि बात उनके दिल को लग जाये
बहुत से लोग अपने दिल के हाथों मात खाते हैं
बहुत से लोग ज़रा सी बात से भी टूट जाते हैं
हैं ऐसे लोग भी जो बात सह जाते हैं हिम्मत से
मगर ऐसे भी हैं जो बात को दिल पे लगा लेंगे
तुम अच्छी बात करते हो भले की बात करते हो
बड़े बूढ़े जवाँ छोटे की वय अनुभव की करते हो
मगर हर शख्स अब अपनी समझ अनुसार चलता है
इसी से मैं ये कहना चाहता हूँ दोस्तों तुमसे
कोई अपना चला जाये न हमसे रूठ के ऐसे
कि फिर से वो हमारे बीच वापिस आ ही न पाये
हमारे वास्ते अनमोल थे, अनमोल हैं सबसे
वही इतने जो प्यारे हैं सदा के लिए बिछड़ जायें...
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş