ज़िंदगी एक कर्ज़ है (Hindi)
R
0
Altın Yaprak
ज़िंदगी एक कर्ज़ है
एक मुश्त ले कर के
किश्तों में वापसी
सांस पर लगी है फांस.
चुकाया हुआ क़र्ज़ जो है
ज़िंदगी का वेग है और
कर्म का आवेग है.
वक़्त मेहरबां रहे
चलता कारवां रहे
नौबत न आये करें
किश्तों के स्थान पर
एक मुश्त वापसी.
जीने की शर्त है
शर्तों में डूब कर
कर्ज़ की है वापसी
सो कुल मिला के ज़िंदगी
है एक सौदा शर्तिया.
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş