नफ़रत की फ़सलें न बोयें (Hindi)
R
0
Altın Yaprak
नफ़रत की फ़सलें न बोयें
सरसब्ज़ ज़मीनें महकायें
हम क्यों न वतन के लोगों में
पैग़ाम-ए-मुहब्बत फैलायें
जंजीर की कड़ियों की भांति
इक जुट हो कर दिखलायें
जो हमको तोड़ने वाले हैं
उन्हें सही रस्ते पर ले आयें
जो गाली देते हैं अपनों को
उनको ये बात भी समझायें
अपने से पहले वालों का
इतिहास ज़रा पढ़ कर आयें
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş